Lockupp: ‘6 साल का था तो मेरा मामा ही मेरे साथ रिश्ते बनाता था’, मुनव्वर का खुलासा
मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के जिंदगी से जुड़े कई सच लगातार सामने आ रहे है। जब से उन्होंने कंगना रनौत का फेमस रियल्टी शो लॉक अप किया है। तब से उनकी जिंदगी के बारे में लोगो को बहुत कुछ जानने को मिला है। अभी हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे मुन्नवर फारुकी ने अपने जिंदगी के एक बहुत ही काले सच को बताया है।
मुन्नवर ने लॉक अप के एक एपिसोड के प्रोमो में कहा की “मैंने कभी नहीं सोचा था की ये बात किसी को भी में बताऊंगा, मुन्नवर ने कहा की उनके साथ जब वो छह साल के थे तब एक आदमी ने उनका शोषण किया था। और ये एक दो बार नही लगातार होता रहा। और इस चीज ने उनको अंदर से झंझोर के रख दिया।
मुन्नवर फारुकी के कहा की उनकी माता का निधन उनके बहुत छोटे होने पर ही हो गया था। उनकी मां ने आत्महत्या किया था। जब उनकी मां की मौत हुई उस समय उनके परिवार के उपर 3500 rs का कर्जा था। उस कर्जे की वजह से वसूली करने वाले हमेशा उनको परेशान करते थे। और उनका कई सालो तक शारीरिक शोषण करते रहे।
मुन्नवर की बात सुनकर शो के सभी लोग रोने लगे। खुद कंगना के आखों में भी आसू आ गए थे। मुन्नवर भी ये कह कर रो दिए आयसा शिंदे ने तब उनका ढाढस बंधाया था।
मुन्नवर ने कहा की जिसने उनके साथ ऐसा घिनौना काम किया वो उनकी फैमिली का ही था। और उनको कई सालो तक कुछ समझ ही नही आया। उन्होंने कहा की उनके साथ ये 5 से 6 साल तक होता रहा।