रानी मुखर्जी के देवर उदय चोपड़ा का उठ गया ज़िन्दगी से मन, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा – मैं खुदखुशी…
बॉलीवुड अभिनेता उदय चोपड़ा फिल्मों में बहुत वक्त से है। और उन्होंने अपने फिल्मी करियर में धूम 2 और मोहब्बते जैसी सुपरहिट फिल्में भी दी है। लेकिन इसमें वो एक साइड एक्टर ही रहते है। और इसी वजह से उनको कोई भी बड़ी फिल्म नही मिल पाई है। इनको एक दो फिल्म मिली भी थी जैसे ” मेरे यार की शादी है।” पर ये भी बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई।
बात करे उदय की एक्शन की तो उनकी एक्टिंग बहुत अच्छी है। पर वो अपने किरदार को vo पहचान नही दिला पाए और इसी वजह से वो एक न कामयाब एक्टर की लिस्ट में आते है। और इसी वजह से वो डिप्रेशन तक में जा चुके है। और इसी कारण से उन्होंने एक बार अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने सुसाइड नोट भी लिख के शेयर कर दिया था।
उदय चोपड़ा के पिता यश चोपड़ा है और उनका प्रोडक्शन हाउस यश राज भी है। इसके अलावा उनके पिता खुद एक बहुत बड़े फिल्म डायरेक्टर है पर इन सब चीजों के बावजूद भी वो एक अच्छे एक्टर नही बन पाए। और उनकी खुद की प्रोडक्शन हाउस जो हर साल कई सुपरहिट फिल्में देती है वो अपने बेटे को ही एक सुपर हिट फिल्म नही दे पाई। अपने फिल्मी करियर के बरबादी को याद करके उदय चोपड़ा डिप्रेशन में चले गए थे। और दो साल तक उससे निकल नही पाए थे।
इसी डिप्रेशन के बीच में उन्होंने एक बार अपने ट्विटर पर ट्वीट किया था की मैं सालो से खुद को फिल्म इंडस्ट्री में बनाए रखने को कोशिश में लगा रहा। पर अब मैं थक गया हूं और मुझे कुछ अच्छा नही लग रहा है। और लगातार नाकामयाबी ने मेरी खुशी को छीन लिया है। और ऐसा लग रहा है की सब खत्म हो गया है और अब मैं भी खत्म होने वाला हु। इसके आगे उदय चोपड़ा ने लिखा की वो अब खुद को भी खत्म कर लेना चाहते है। और ये सब लिखने के बाद उदय ने अपना ट्वीटर अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया था।
हालाकि कई घंटो बाद उन्होंने अपना ट्वीटर अकाउंट वापस एक्टिव किया और कहा की उनका इरादा अब बदल गया है और वो सुसाइड जैसा कुछ भी नही करने वाले है उन्होंने उनकी फिकर करने वाले सभी लोगो का शुक्रिया किया।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की उदय की उम्र 48 साल से ज्यादा हो गई है। पर उन्होंने अभी तक अपनी शादी नही की है। हालाकि उदय का अफेयर कुछ समय के लग रॉकस्टार फिल्म से फेमस हुई एक्ट्रेस नर्गिस के साथ था।और ये भी खबर थी की उनकी शादी भी होने वाली है। पर आखिर में दोनो का ब्रेक अप हो गया और तब से उन्होंने अपना रिलेशन किसी के सात नही बनाया है।