4 vala
67ae8039500d0024f957f9bd88686a7d
|

महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा ऐलान, बोले- भारत जीतेगा वर्ल्ड कप, बन रहा है ये संयोग

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी हुई है. भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को बहुत उम्मीद है कि इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतकर घर लाएगी. भारत को दो बार वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी ऐसी घोषणा कर दी है कि इस बार टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतेगी. धोनी की इस घोषणा के बाद क्रिकेट प्रेमी और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं.

5 vala
67ae8039500d0024f957f9bd88686a7d

धोनी ने की टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने की भविष्यवाणी

महेंद्र सिंह धोनी रविवार को अपने फैंस के बीच लाइव आए थे और इस दौरान उन्होंने यह भविष्यवाणी की कि टीम इंडिया इस बार वर्ल्ड कप जीतने वाली है. दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को ऑरियो लॉन्च किया और लॉन्चिंग इवेंट में ही उन्होंने यह भविष्यवाणी की. उन्होंने कहा कि 2011 में भी ऑरियो बिस्कुट लॉन्च हुआ था और उस समय भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीती थी. एक बार फिर से ऑरियो बिस्किट लॉन्च हुआ है और इस बार भारत के वर्ल्ड कप जीतने का संयोग बन रहा है.

3 vala

बता दें कि धोनी ने 24 सितंबर को अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी थी कि वह 25 सितंबर को लाइव आने वाले हैं. धोनी ने जब यह पोस्ट शेयर की तो उनके फैंस को ऐसा लगने लगा था कि कहीं वह आईपीएल से संन्यास की घोषणा तो नहीं करने वाले हैं. लेकिन जब उन्होंने ओरियो बिस्किट लॉन्च किया तो धोनी के फैंस ने चैन की सांस ली.

बता दें कि भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के विरुद्ध खेलने उतरेगी.

67ae8039500d0024f957f9bd88686a7d