भारत में सिर्फ चार लोगों के पास है Tesla कार: जानिए मुकेश अंबानी के अलावा और कौन तीन लोग हैं
एलोन मस्क की टेस्ला कार का इंतजार भारत में बहुत लंबे समय से हो रहा है। इसका सब से बड़ी वजह है भारत में टेस्ला कार के उपर लगने वाला इंपोर्ट ड्यूटी टैक्स। टेस्ला कारो का 2021 में ही भारत में रजिट्रेशन हो चुका है। पर ये कार भारत में कब लॉन्च होगी ये तय नहीं हो पाया है। टेस्ला के ऑफिशियल लॉन्च न होने के बावजूद भी भारत में कुछ लोगो के पास ये कार है। और ये लोग इसे खुद से इंपोर्ट करा के अपने घर पर रखा भी है।
टेस्ला कारो की इंपोर्ट बहुत महंगा है।
भारत में इस कारो की ऑफिशियल एंट्री नही हुई है। जिसकी वजह से अगर कोई इसे भारत में दूसरे देशों से टेस्ला कारो को इंपोर्ट करवाना चाहता है तो उसे भारी भरकम टैक्स चुकाना पड़ता है इसलिए भारत में बहुत कम लोगो के पास ही टेस्ला कार है। आज भारत में केवल चार लोगो के पास ही टेस्ला कार है उनमें से दो लोग बॉलीवुड के एक्टर्स है।
मुकेश अंबानी
कारो की बात हो और मुकेश अंबानी का नाम न आए ऐसा तो बहुत मुस्किल हैं। आज भारत के सबसे अमीर लोगो में एक मुकेश अंबानी के पास भी टेस्ला की कर है। और उनके पास एक नही बल्कि दो दो कारे है। आपको बता दे की मुकेश अंबानी कारो के बहुत बड़े शौकीन है और उनके पास बहुत तरह की महंगी गाड़ियों की सीरीज है।
मुकेश अंबानी के पास जो पहली कार है। वो Tesla Model S 100D हैं जिसका कलर सफेद है। और ये 450 km तक का सफर देती है एक बार चार्ज करने पर।
मुकेश अंबानी के पास जो दूसरी कार है। वो Tesla Model X 100D है इसको भी उन्होंने खुद से इंपोर्ट किया है।ये 495 km का सफर तय कर सकती है एक बार चार्ज करने पर। इसका रंग भी सफेद है।
एस्सार ग्रुप के प्रशांत रुईया
भारत में एस्सार ग्रुप के मालिक प्रशांत रुईया के पास भी टेस्ला कार है। रुईया भारत के पहले व्यक्ति थे जिनके पास टेस्ला कार थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की प्रशांत रुईया के पास 2017 से ही टेस्ला कार है। रुईया के पास जो टेस्ला कार है वो उसका
Model X हैं। Model X कार में इलेक्ट्रिक suv मोटर है। और यह सिर्फ 10 सेकंड में ही 100 km की स्पीड पकड़ लेती हू। इसमें 7 सीट है। और ये नीले रंग की है।
रितेश देशमुख को गिफ्ट में मिली टेस्ला
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख के पास भी टेस्ला कार है। उनके पास tesla model X मौजूद है। पर आपको बता दे की ये कार उन्होंने खरीदी नही पर उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने उनको गिफ्ट करी है।
पूजा बत्रा के पास भी टेस्ला कार
एक्ट्रेस पूजा बत्रा जो पहले की मिस इंडिया पैसिफिक रह चुकी है। उनके पास भी टेस्ला की कार है। उनके पास पुरानी टेस्ला की मॉडल 3 कार है। आपको बता दे की टेस्ला की बेसिक कार होने के बाद भी ये मात्र 12 सेकंड में 100 km की रफ्तार पकड़ लेती है। और एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 386 किलोमीटर है।