| | | |

तलाक कुछ दिनों बाद ही इस खूबसूरत हसीना को डेट करने लगे हनी सिंह

हनी सिंह इंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर रैपर है। इनके सभी गाने पूरे भारत और इसके आस पास के देशों में बहुत पसंद किए जाते है। हनी सिंह हमेशा चर्चा में रहने वाले सिंगर है और हमेशा अपने एल्बम सॉन्ग के लिए सुर्खियों में रहते है। लेकिन आज कल हनी सिंह अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है।

हाल ही में हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी सिंह से तलाक लिया है। हनी सिंह ने अपने तलाक के कुछ समय बाद ही एक दूसरी लड़की को डेट करना शुरू कर दिया है। हनी सिंह किसी लड़की को डेट कर रहे है ये बात उनके ही किसी नेटीजन ने मीडिया को बताई है। और आज हम उन्ही की बातो को आपको बताएंगे।

हाल ही में हनी सिंह ने अपनी एक फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके अंदर हनी सिंह ने एक लड़की का हाथ पकड़ के रखा है। इसके साथ ही उन्होंने इसके कैप्शन में एक ऐसी बात लिखी है जिसके कारण लोग अब इनपर और भी शक करने लगे है। हनी सिंह ने अपने फोटो के नीच कैप्शन में कि यह सब बात हमारे बारे में आप और मैं…. मेरा गाना टुगेदर फॉरएवर रिलीज़ हो गया है और आप भी अपने चाहने वालों के साथ इन पर रील्स बना सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tina Thadani (@tinathadani)

लोगो  ने जैसे ही इस फोटो को और इसके कैप्शन को देखा तब बवाल मच गया है और इसके बाद लोगो ने तरह तरह की बाते करनी शुरू कर दी। और नेटीजन कहने लगे की हनी सिंह ने फोटो के अंदर जिस लड़की का हाथ पकड़ा है वो टीना थडानी है। नेटीजन ने टीना को उनके ब्रेसलेट को देखकर पहचाना है।

हनी सिंह का नया गाना हुआ रिलीज

हाल ही में हनी सिंह का नया गाना “पेरिस ट्रिप” रिलीज हुआ है। इस गाने को हनी सिंह और फेमस पंजाबी सिंगर मिलिंद ने मिल कर गाया है। इस गाने में टीना थडानी ने भी काम किया है और गाने में वह मुख्य भूमिका में नजर आ रही है। खबर है की टीना थडानी ने सॉन्ग ” पेरिस ट्रिप” के शूटिंग के दौरान ही हनी सिंह के साथ नजदीकिया बढ़ा ली थी। और माना जा रहा है की दोनो ने अब एक दूसरे को डेट करना भी शुरू कर दिया है।