जानिए अब किस हाल में हैं दो दशक पहले हर बच्चे की जुबान पर रहने वाली सोनपरी की सोना आंटी
सोनपरी आज के समय के बच्चे शायद इस शो से वाकिफ न हो पर 90 के समय के बच्चे जब भी ये शो टीवी पर आता था। तब वो टीवी के सामने जैसे चिपक जाते थे। उस समय के लोगो से अगर आप सोनपरी के बारे में पूछेंगे तो वो जरूर बताएंगे।
साल 2000 में शुरू हुआ सोनपरी उस समय के बच्चे का सबसे मनपसंद धारावाहिक था। बच्चे हमेशा उसका खास मंत्र इट्टू बिटू जिम पटुता बोलते रहते थे।
आपको शायद सोनपरी का किरदार निभाने वाली सोन परी तो शायद ही होंगी। आपमे से बहुत लोग शायद ये सोचते होंगे की वो एक्ट्रेस आज के समय में कहा है।
आज हम उसी एक्ट्रेस के बारे में आपको बताएंगे।
सोनपरी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम मृणाल कुलकर्णी है और जब वो ये किरदार निभा रही थी तब उनकी उम्र 31 वर्ष थी। आज के समय में वही एक्ट्रेस 52 साल की हो चली है।
मृणाल ने 16 साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत मराठी टीवी सीरियल स्वामी में पेशवा माधवराव की पत्नी रमा बाई से की थी।
उनके किरदार और एक्टिंग को सभी ने बहुत पसंद किया था। हिंदी और मराठी दोनो धारावाहिक में काम का मौका मिला। वह अपने दूसरे शो जैसे ‘श्रीकांत’, ‘रिश्ते’, ‘खामोशियां’ आदि के लिए भी पहचानी जाती है।
उनका अपनी एक्टिंग के लिए कोई खास लगाव नहीं था। वह पढ़ना चाहती थी। उन्होंने दर्शन शास्त्र में डॉक्ट्रेट की पढ़ाई की है। उनकी एक्टिंग अच्छी थी इसलिए उनके पास ऑफर आते रहते थे। 1994 में उन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाने का मन बना लिया।
श्रीकांत, द ग्रेट मराठा, द्रौपदी, हसरतें, मीराबाई, शिक्षक, खेल, स्पर्श और सोनपरी सहित कई सीरियल में काम करने और भूमिकाएँ प्राप्त करने और उनमें सफलता हसिल करने के बाद उन्होंने अभिनय करना जारी रखा।
मृणाल ने पुणे यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री ली है। एक्टिंग के अलावा उन्होंने राम माधव और ‘प्रेम म्हेंजे प्रेम म्हेंजे प्रेम अस्त’ जैसी मराठी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
जब मृणाल ने अपना ग्रेजुएश किया तब उन्होंने एक्टिंग से दूसरी बना ली उसके बाद उन्होंने अपने दोस्त रुचिर कुलकर्णी से शादी कर ली। मृणाल को 2001 में मराठी फिल्म जोड़ीदार के लिए स्क्रीन अवार्ड्स और 2003 में द क्वेस्ट फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है।