4 vala
67ae8039500d0024f957f9bd88686a7d
| | | |

इन सितारों के बेतुके बयानों ने किया हैरान, किसी पर आएगा गुस्सा तो कभी हंसते-हंसते होंगे परेशान

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहा के सेलिब्रिटी  हर समय कैमरे के सामने रहते है। इन सभी सेलिब्रिटी के जिदंगी से जुड़ी हर एक चीज को न्यूज वाले टीवी पर रिलीज कर देते है। ऐसे में इन सेलेब्स को हर समय बहुत चौकन्ना रहना पड़ता है। और अपने बयानों को लेकर भी सावधान रहना पड़ता है। लेकिन फिर भी इन सेलेब्स के कुछ बयानों को न्यूज वाले तोड़ मरोड़कर लोगो के सामने रख ही देते है।

5 vala
67ae8039500d0024f957f9bd88686a7d

सेलेब्स के इन्ही बयानों के कारण से इनको सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। कभी कभी तो इन सेलेब्स के कुछ बयान इतने फनी होते है की आपकी हसी रोके नही रुकेगी। और कई बार कुछ सेलेब्स के बयान इतने बचकाने होते है की आप गुस्से से लाल हो जायेगे। आज हम ऐसे ही कुछ एक्टर के बयानों को आपको बताएंगे।

वरुण धवन

3 vala

वरुण धवन को बॉलीवुड का चॉकलेट बाय कहा जाता है। वरुण धवन अपने एक्टिंग से लोगो का दिल जीत लेते है। वरुण धवन को उनके फिल्मों में फनी अंदाज के लिए पसंद किया जाता है। वरुण धवन जब फिल्म “दिलवाले”  का प्रमोशन कर रहे थे। तब उनसे किसी न्यूज वाले ने पूछा क्या लोगो को दिलवाले फिल्म समझ में आयेगी? इसके जवाब में वरुण ने कह दिया की आपने इनसेप्शन देखी है। समझ में आई, नही न पर पसंद आई न तो दिलवाले भी पसंद आएगी। उनके इस बयान पर लोगो। ने उनको बहुत ट्रोल किया था।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर में से एक है। आज कल वो अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए सभी जगह चर्चा में है। रणबीर कपूर अक्सर किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फस ही जाते है। ऐसे ही एक बार रणबीर से उनकी फिल्म ‘बर्फी’ के ऑस्कर में रिजेक्ट होने को लेकर सवाल पूछ लिया गया था। रणबीर ने तब ऑस्कर कमेटी में कमी निकालते हुए कहा था, ‘ये ऑस्कर्स का लॉस है जो उन्होंने बर्फी को नहीं चुना!’ रणबीर के इस बयान पर खूब बवाल भी हुआ था।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड के अंदर बेबो के नाम से मशहूर करीना कपूर खान अक्सर कैमरे के आगे कुछ ऐसा बोल देती हैं, जो लोगो को चौंका देता है। ऐसे ही एक बार करीना ने अपनी फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ में निभाए गए अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कह दिया था। जिसको सुनकर लोग हंसते हुए लोटपोट हो गए थे। दरअसल, करीना ने कह दिया था कि, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी एक्ट्रेस 10-15 साल में कोई गहरा किरदार निभा पाई है।’ आपको बता दे की इस फिल्म में करीना का किरदार एक चुलबुली लड़की का था।

बिपाशा बसु

अपने समय की  बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक अभिनेत्री बिपाशा बसु ने बहुत सी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड के अंदर बिपाशा की छवि एक हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस की रही है।  बिपाशा ने एक बार ने मीडिया के सामने एक ऐसा बयान दे दिया था, जिससे उनकी जनरल नॉलेज पर ही सवाल खड़े हो  गए थे। दरअसल एक बार एक रिपोर्टर ने उनसे पूछ लिया था कि ‘ओलंपिक गेम्स की शुरुआत किसने की थी?’ इसका जवाब देते हुए बिपाशा ने कहा था, ‘मुझे लगता है एडोल्फ हिटलर ने इसे शुरू किया था। …..हां, हां ये सिर्फ उसी ने शुरू किया था।

प्रतीक बब्बर

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने बॉलीवुड के अंदर कुछ ही फिल्मों मे काम किया हैं।  लेकिन इतने कम समय में भी वह अपने बयानों के कारण सुर्खियां में आ चुके हैं। प्रतीक से जब एक बार मीडिया वाले ने यह पूछा था, ‘इस साल के बजट से आपको क्या उम्मीदें हैं प्रतीक?’ प्रतीक ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘बजट? बजट क्या होता है? यह कोई फिल्म है? यह कब रिलीज हो रही है?’

67ae8039500d0024f957f9bd88686a7d